पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:20

कमजोर हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव की वजह से भी पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है. अगर आपको पहले से ही हल्के दर्द की समस्या है तो कोई भारी चीज उठाने या खेल कूद में चोट लगने के बाद वो और बढ़ सकती है. अगर आपका पीठ दर्द 3 महीने से ज्यादा है तो ये चिंता का विषय हो सकता है और आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करने की जरूरत है.

Upper Back Pain Treatment in hindi: पीठ दर्द की समस्या काफी कॉमन है यह किसी को भी हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर उन लोगों को होती है जो लगातार घंटों चेयर पर बैठ कर काम करते हैं। या फिर कई बार भारी सामान उठाने के कारण भी पीठ में दर्द हो सकता है। साथ ही गलत पोजिशन में सोना भी इसका कारण बन सकता है। पीठ के ऊपरी हिस्से में भी कई लोगों को दर्द रहता है। यह अक्सर उन लोगों को होता है, जो डेस्क से जुड़े होते हैं यानी ऑफिस वाले लोग।

दरअसल, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते वक्त हमारी गर्दन और पीठ का ऊपरी हिस्सा थोड़ा झुका होता है और जब हम घंटों एक ही पोजिशन में बने रहते हैं तो पीठ के ऊपरी भाग में दर्द शुरू हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि, हमेशा सीधे होकर काम करना चाहिए और बैठना चाहिए। इसे कुछ बदलाव और खानपान के जरिए ठीक किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info